Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: दीपावली को लेकर रीठा साहिब पुलिस अलर्ट

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 20, 2025

दीपावली को लेकर रीठा साहिब पुलिस अलर्ट।

दीपावली पर्व को लेकर रीठा साहिब पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर थाना अध्यक्ष रीठा साहिब लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व मे पुलिस टीम के द्वारा दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व नशा तस्करी को रोकने के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ज्वेलर्स की दुकानों में सीसीटीवी कैमरा की जांच थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की जा रही है तथा ज्वेलर्स को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। नशा तस्करी रोकने के लिए वाहनों की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। थानाध्यक्ष जगवाण ने कहा रीठा साहिब पुलिस दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा क्षेत्र में नशा तस्करी व नशे व अराजकता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।कहा साइबर क्राइम को लेकर भी पुलिस लोगों को जागरुक कर रही है। थानाध्यक्ष जगुवाण ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से दीपावली पर्व को सुख शांति व भाईचारे के साथ मनाने तथा जुए व नसे जैसी बुराई से दूर रहने की अपील की गई है।

जरूरी खबरें