Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वस्थ जीवन एवं नशा मुक्त समाज का संदेश लेकर आयोजित हुई "रन फॉर योगा" जागरूकता दौड़

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 17, 2026

स्वस्थ जीवन एवं नशा मुक्त समाज का संदेश लेकर आयोजित हुई "रन फॉर योगा" जागरूकता दौड़

योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने हेतु बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता

चंपावत।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूर्व जनपद में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड तथा जिला प्रशासन चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार प्रातः "रन फॉर योगा" जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस जागरूकता दौड़ में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर योग के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। यह दौड़ प्रातः 6:30 बजे पुलिस लाइन चम्पावत से प्रारम्भ होकर गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित की गई।कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई तथा युवाओं से नशे से दूर रहकर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम भी है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय ने "रन फॉर योगा" को एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान बताते हुए इसे नशा मुक्त समाज के निर्माण से भी जोड़ा। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं से जीवन में नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शामिल विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम है तथा युवा पीढ़ी को इसके प्रति प्रेरित किया जाना आवश्यक है।प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित दौड़ में बालक वर्ग में शंकर ने प्रथम, हरीश ने द्वितीय एवं राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पूजा भण्डारी प्रथम, मोनिका बिष्ट द्वितीय तथा सोनी बोहरा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में सहायक परियोजना निदेशक श्रीमती विम्मी जोशी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह सामंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान "करें योग, रहें निरोग" तथा "योग अपनाएं, स्वास्थ्य पाएं" के नारों के माध्यम से योग के महत्व का व्यापक संदेश दिया गया तथा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई।

जरूरी खबरें