रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन मे शिकायत मिलते ही सड़क किनारे बिछी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कर किया गया शिफ्ट
Laxman Singh Bisht
जनता मिलन मे शिकायत मिलते ही सड़क किनारे बिछी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कर किया गया शिफ्ट
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर प्रशासन का विशेष जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सड़क किनारे बिछी पाइपलाइन से घर को नुकसान होने संबंधित शिकायत सामने आते ही जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करा दिया।ग्राम सभा ढकना बडोला के नादबोरा तोक निवासी एक बुजुर्ग महिला ने जनता मिलन में जिलाधिकारी मनीष कुमार के समक्ष सड़क किनारे बिछी पाइपलाइन से उत्पन्न समस्या रखी थी। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से पानी बहने की आशंका बनी हुई है, जिससे सड़क प्रभावित होने के साथ ही उनके घर के लिए भी खतरे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, उन्होंने इसे अन्य ओर शिफ्ट किये जाने बात कही।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभाग को तत्काल मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जल निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सड़क किनारे बिछी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कर पाइप लाइन की शिफ्टिंग समस्या का समाधान किया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि संबंधित विभाग प्राथमिकता के आधार पर मौके पर कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।जनता मिलन में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई और समाधान प्रशासन की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यशैली को दर्शाता है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी जायज समस्याओं का यथासंभव त्वरित निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद