Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 10, 2026

अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

चंपावत जिले के अमोडी में दो दिवसीय शिव महोत्सव को धूम धाम व भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिसके लिए मंदिर समिति की ओर से बैठक कर मेले को अंतिम रूप दिया गया है। 15 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। जिसके बाद देर रात तक सांस्कृतिक संध्या के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।मंगलवार को महोत्सव समिति की ओर से खेतखोल में दो दिवसीय महोत्सव की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दो दिवसीय शिव महोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने को लेकर चर्चा की गई। जिसमें लाइट व्यवस्था, मेला संचालन, प्रचार प्रसार साउंड व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। 15 फरवरी को दो दिवसीय महोत्सव का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद पूजा पाठ सहित अन्य कार्यक्रम व स्थानीय कलाकारों एवं लोक सांस्कृतिक दलों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 16 फरवरी को विशाल भंडारी के साथ शिव महोत्सव का समापन किया जाएगा। इस दौरान बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालकृष्ण भट्ट, पूर्व ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट, बलदेव भट्ट (अचार्य जी) पानदेव भट्ट, कृष्णानंद भट्ट, गोविंद भट्ट, प्रकाश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें