: चंपावत: एसपी ने चंपावत घाट एनएच मे संभावित दुर्घटनाग्रस्त स्थलों का किया निरीक्षण
Laxman Singh Bisht
Sat, May 25, 2024एसपी ने चंपावत घाट एनएच मे संभावित दुर्घटनाग्रस्त स्थलों का किया निरीक्षण
एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा शनिवार को लोहाघाट क्षेत्र के भारतोली, घाट-पनार दुर्घटना सम्भावित स्थलों का निरीक्षण किया एसपी चंपावत ने आगामी मानसून सत्र को देखते हुए सुगम यातायात व्यवस्था के मध्येनजर चम्पावत-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में भारतोली, बाराकोट तथा घाट से पनार तक दुर्घटना सम्भावित स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया गया।इस दौरान एसपी ने एसआई अरविन्द गुप्ता चौकी प्रभारी बाराकोट को आगामी मानसून सीजन में दुर्घटनाओं की रोकथाम व घायलों की त्वरित सहायता हेतु एनएच में 24 घण्टे पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने उक्त स्थान पर पुलिस कर्मियों के वर्तमान में रूकने हेतु वन विभाग से पत्राचार करने, तथा घाट से चम्पावत की ओर बने पुलिस चैक पोस्ट जो कि पूर्व में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हो गयी थी के पुनर्निर्माण हेतु जिलाधिकारी चम्पावत से पत्राचार किये जाने हेतु तथा वर्तमान समय मे दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान यातायात को पूर्ण तरह से यात्रियों के सुरक्षा मानको का आकलन करने के उपरान्त ही आवागमन करने सम्बन्धी निर्देश दिये । इस दौरान एसपी के द्वारा लोहाघाट थाने का निरीक्षण किया गया तथा थानाध्यक्ष लोहाघाट को नगर की यातायात व्यवस्था , बाहरी व्यक्तियों का लगातार सत्यापन करने तथा अन्य समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए इस दौरान एसपी ने लोहाघाट थाना परिसर में बन रहे निर्माणधीन भवन का भी निरीक्षण किया तथा भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए