Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिलाधिकारी के निर्देश पर चंपावत में विशेष स्वच्छता अभियान हैं जारी

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 4, 2025

जिलाधिकारी के निर्देश पर चंपावत में विशेष स्वच्छता अभियान हैं जारीडीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत चंपावत द्वारा जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का दोहरा उद्देश्य न केवल साफ-सफाई सुनिश्चित करना, बल्कि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी।अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, कमलेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को सिन्याड़ी, बाराकोट, भनोली, आमोड़ी, गलचौड़ा, एबट माउंट और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत कर्मियों ने सामूहिक रूप से कूड़ा-करकट हटाया, नालियों की सफाई की और समुचित कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की।अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया और उन्हें अपने आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। बिष्ट ने यह भी बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, क्योंकि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि चंपावत को एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर जनपद बनाया जाए।उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे भी इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से सहभागिता करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें, और स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

जरूरी खबरें