रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई :मुख्य शिक्षा अधिकारी
Laxman Singh Bisht
समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई :मुख्य शिक्षा अधिकारी
बीते दिनों चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र में कुछ शिक्षक स्कूल समय में बाजार में घूमते हुए नजर आए। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की तो विद्यालय स्कूल समय से पहले बंद पाया गया। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा तीन शिक्षकों का स्पष्टीकरण मांगा गया। जिस पर शिक्षकों के द्वारा गुलदार का हवाला दिया गया लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी ने इस उत्तर को संतोषजनक नहीं माना। मामले को मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट ने काफी गंभीर माना है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा समय पर स्कूल न पहुंचने वाले तथा समय से पूर्व विद्यालय छोड़ने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा यह काफी गंभीर मामला है जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट के द्वारा समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण लिया है । मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं सामने आने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा शिक्षकों के साथ बच्चों का भविष्य जुड़ा है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने तथा स्कूल छोड़ने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।