Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत : प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: 07 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 9, 2026

चम्पावत प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: 07 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गएजनपद में नशीली एवं मनःप्रभावी दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है, औषधि निरीक्षक हर्षिता के नेतृत्व में जनपद चम्पावत क्षेत्र में कोडीन युक्त कफ सिरप तथा अन्य मनःप्रभावी (Psychotropic) औषधियों की बिक्री पर रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान जनपद के कुल 07 थोक एवं खुदरा औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध श्रेणी की दवाओं के 07 नमूने संग्रहित कर परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु राजकीय औषधि विश्लेषणशाला को प्रेषित किए गए।निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों में दवाओं के स्टॉक रजिस्टर एवं क्रय-विक्रय अभिलेखों की गहन जांच की गई, जिनमें अधिकांश स्थानों पर अभिलेख संतोषजनक पाए गए।जांच के दौरान स्टोरों में स्थापित CCTV कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही दवाओं की बिक्री सुनिश्चित किए जाने की भी समीक्षा की गई। औषधि निरीक्षक द्वारा सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के कोई भी मनःप्रभावी अथवा एंटीबायोटिक दवा विक्रय न की जाए तथा प्रत्येक दवा विक्रय पर कैश मेमो/बिल जारी करना अनिवार्य है। लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कोडीन युक्त कफ सिरप एवं अन्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाना है, ताकि जनपद की युवा पीढ़ी को नशे की प्रवृत्ति से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

जरूरी खबरें