Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 25, 2026

खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन।

20 वर्षों के बाद हो रहा डामरीकरण कार्य चढ़ रहा है लापरवाही वह घटिया गुणवत्ता की भेंट।

ग्रामीणों की कार्य रोकने की चेतावनी जिलाधिकारी से की जांच की मांग

चंपावत।लगभग 20 वर्षों के बाद चंपावत जिले की खेती छतार सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया है। पर डामरीकरण कार्य में ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आज बसान के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह के नेतृत्व में आज बुधवार को सड़क में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी अगर कार्य की गुणवत्ता में पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण आगे को कार्य नहीं होने देंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। ग्रामीणों ने विभाग व ठेकेदार पर घटिया निर्माण कार्य करने के आरोप लगाए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह बोरा व समस्त ग्रामीणों ने कहा उनकी वर्षों की मेहनत व दौड़ भाग के बाद के बाद आज उनकी सड़क में डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है पर वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा यह सड़क ग्राम सभा के खेती, गौड़ी बसान व चिलकोट को जोड़ती है तथा आगे लोहाघाट के किंमतोली व लोहाघाट नगर भी इस सड़क से जुड़ते हैं।

ग्रामीणों ने जिला अधिकारी चंपावत से निर्माण कार्य की जांच कराने व उच्च गुणवत्ता का कार्य कराने तथा गांव में सोलर लाइट लगाने की मांग की है। वहीं क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे यूकेडी नेता राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया ने कहा 7:50 करोड रुपए की लागत से सड़क में डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। पर विभाग और ठेकेदार के द्वारा मिट्टी के ऊपर ही डामरीकरण कार्य किया जा रहा है धूल उड़ाने तक के लिए उनके पास मशीन नहीं है झाड़ू से सड़क साफ की जा रही है। उन्होंने कहा कार्य में काफी गंभीर अनियमितता बरती जा रही है ।उन्होंने प्रशासन से सड़क में उच्च गुणवत्ता का कार्य करने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने कहा मामले की जांच की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी। फिलहाल देखना है ग्रामीणों के आरोप कितने सही हैं यह तो निर्माण कार्य की जांच के बाद ही पता लग पाएगा।

अगर कार्य में लापरवाही बढ़ती जा रही है तो यह काफी गंभीर मामला बनता है। प्रदर्शन करने में जनार्दन चिल्कोटी ,पीताम्बर पुनेठा , बसंत पुनेठा , जन्नू चिल्कोटी , पुष्कर पाण्डेय , राजू बोहरा, अमर सिंह बोहरा , रमेश चन्द्र चिल्कोटी , नवीन चन्द्र चिल्कोटी, रवि दत्त चिल्कोटी , दुर्गा देवी ,श्रीमती चंचला देवी श्रीमती धनी देवी ,श्रीमती सुनीता देवी ,श्रीमती भवानी देवी श्रीमती हेमा देवी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें