Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: शिक्षक संघ चंपावत के दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष बने गहतोड़ी।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 15, 2025

दूसरी बार शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने गहतोड़ी चंपावत। जिला मुख्यालय के जीजीआईसी सभागार में राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड, ब्लॉक इकाई चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन शांति पूर्वक संपन्न हो गया है। विनोद प्रकाश गहतोड़ी को दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बुधवार को जीजीआईसी सभागार में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, विशिष्ट अतिथि शंकर दत्त पाण्डे व खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम खर्कवाल ने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। जिसके बाद उन्नयन गोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाद में सभी की सर्वसम्मति से कार्यकारणी का गठन करते हुए विनोद प्रकाश गहतोड़ी को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। जबकि अमित कुमार व बीना जोशी को उपाध्यक्ष, भूपेश जोशी को मंत्री, विद्यासागर भट्ट व पुष्पा को संयुक्त मंत्री जबकि अशोक चंद्र को आय व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक हित में बात करने की अपील की गई। इस मौके पर इन्दुवर जोशी, उमेद सिंह बिष्ट, भुवनेश्वरी फोनिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें