Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:उद्योग विभाग में कार्यरत कर्मचारी का कुत्ता हुआ गायब, कोतवाली पहुंचा मामला

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 2, 2025

उद्योग विभाग में कार्यरत कर्मचारी का कुत्ता हुआ गायब, कोतवाली पहुंचा मामला

तहरीर के बाद मामला बना चर्चा का विषय । कुत्ता ढूंढने वाले को मिलेगा 4 हजार का नकद ईनामचंपावत। जिला मुख्यालय मे उद्योग विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी का एक पग डॉग कुत्ता गुम हो गया। जिसको लेकर मामला अब कोतवाली में पहुंच गया है। अचानक कुत्ता गायब होने से मामला अचानक गर्म हो गया है। शनिवार को जिला मुख्यालय के उद्योग केंद्र कार्यालय में कार्यरत पुष्पा सामंत ने कोतवाली में एक तहरीर दी कि अचानक शुक्रवार को उनका एक पग डॉग गायब हो गया। जिसको परिजनों ने काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिला। जिसके बाद मामला कोतवाली में पहुंच गया है। और परिजनों ने कुत्ते को ढूंढने के लिए अब पुलिस से मदद मांगी है। डॉग के गुम होने की कोतवाली में तहरीर के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर आई है। जिसमें जांच की जा रही है और इसको लेकर नगर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो का सहारा भी लिया जाएगा। डॉग स्वामी ने कुत्ता मिलने पर चार हजार रुपए का इनाम भी रखा है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जरूरी खबरें