Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:कमल रावत को हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दी बड़ी राहत अब लड़ेंगे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 18, 2025

कमल रावत को हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दी बड़ी राहत अब लड़ेंगे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव।

फेसबुक अकाउंट से कमल रावत ने दी जानकारी।

कमल के चुनाव लड़ने से बदलेंगे समीकरण।चंपावत जिले के भंडार बोरा से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे कमल रावत का नामांकन फॉर्म उनके विरोधी भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलेश जोशी के द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर को उनके द्वारा नामांकन फार्म में मुकदमे की जानकारी छुपाने की शिकायत की इसके बाद कमल रावत का नामांकन रद्द हो गया था। जबकि कमल रावत ने अपनी सफाई में कहा था उनका यह मामला निस्तारित हो गया था और वह दोषी नहीं है। नामांकन फार्म रद्द होने के बाद कमल रावत ने हाई कोर्ट की शरण ली थी ।लेकिन हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद कमल रावत ने हार नहीं मानी और हाईकोर्ट में डबल बेंच में याचिका लगाई। आज डबल बेंच में हुई सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कमल रावत को बहुत बड़ी राहत देते हुए चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। इस बात की जानकारी कमल रावत के द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से दी है। कमल रावत ने कहा आखिर उनके साथ न्याय हुआ और सत्य की जीत हुई उन्होंने कहा उन्हें साजिश के तहत फंसा कर उनका राजनीतिक जीवन बर्बाद करने की उनके विरोधियों के द्वारा काफी कोशिश की गई ।लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए। रावत ने माननीय उच्च न्यायालय को धन्यवाद दिया कहा कल चुनाव चिन्ह लेकर जनता के बीच जाऊंगा अब जनता ही उनके साथ न्याय करेगी ।रावत ने जनता से अपना आशीर्वाद देने की प्रार्थना की है। कमल रावत ने कहा उनके साथ उनके ईस्ट देव व जनता का आशीर्वाद है।अगर अब कमल रावत चुनाव लड़ते हैं तो भंडार बोरा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होगा क्योंकि अब कमल रावत के साथ जनता की सहानुभूति भी होगी। भंडारबोरा सीट में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलेश जोशी और निर्दलीय अशोक महरा मैदान में है ।कमल रावत के आने से मुकाबला काफी जबरदस्त होने की उम्मीद है।

जरूरी खबरें