Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत:गुरु गोरखनाथ धाम से घंटियों को अन्यत्र ले जाने पर तल्लादेश के लोगों मे नाराजगी एडीएम से की मुलाकात-

Laxman Singh Bisht

Sat, May 17, 2025

रोक लगाने की उठाई मांग चंपावत के सीमांत तल्लादेश के प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ धाम मंदिर में पूर्वजों की चढ़ाई गई घंटियों को अन्यत्र ले जाने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई है। मामले में तल्लादेश के ग्रामीणों ने एडीएम जयवर्धन शर्मा से मुलाकात कर धाम से बाहर जा रही घंटियों में रोक लगाने की मांग उठाई है। जल्द रोक न लगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी । शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मदन सिंह महर और पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों के दल ने गुरु गोरखनाथ धाम में पूर्वजों की ओर से चढ़ाई गई घंटियों को अन्यत्र ले जाने के संबंध में एडीएम जय वर्धन शर्मा से मुलाकात कर इसे रोकने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सदियों से चढ़ाई जा रही घंटियों की संख्या जो हजारों में हैं जिनको बिना किसी को सूचना दिए अराजक तत्वों के द्वारा अन्यत्र ले जाया जा रहा है। कहा कि इसमें कुछ जनप्रतिनिधियों की भी मिली भगत का अंदेशा है। कहा इसमें जल्द से जल्द करवाही नहीं होती है तो सभी ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने में राम सिंह, उमेश शर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य, दीपेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें