Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक सम्पन्न जिलाधिकारी ने कहा, जनता को शिकायत की ज़रूरत न पड़े,

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

, अधिकारी जिम्मेदारी से करें कार्यजिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विभागों द्वारा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की की प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारियों को ऐसा कार्य करना चाहिए कि जनता को 1905 पर शिकायत करने की ज़रूरत ही न पड़े।* उन्होंने कहा कि *अधिकारी फील्ड में जाकर कार्यों की वास्तविक स्थिति का स्वयं जायजा लें और जनता से संवाद स्थापित कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें*।उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में *“नो टॉलरेंस” की नीति को दोहराते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी*। साथ ही "सरकार जनता के द्वार" अभियान के तहत अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में रुककर जनसुनवाई और समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने जनता से भी अपील की कि यदि कोई विभाग या अधिकारी कार्य नहीं करता है, तो वे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर शिकायत अवश्य दर्ज कराएं, ताकि प्रशासन आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर सके।बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी एस खाती मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान जिला पंचायत राज अधिकारी भूपेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें