रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:पीएम आवास योजना की ग्राम पंचायत नीड़ में हुई सर्वे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
Laxman Singh Bisht
Sat, Mar 22, 2025
पीएम आवास योजना की ग्राम पंचायत नीड़ में हुई सर्वे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
चंपावत जिले के सीमांत तल्लादेश की ग्राम पंचायत नीड़ में प्रधानमंत्री अटल आवास योजना में आ रही दिक्कतो के लिए क्षेत्र की जनप्रतिनिधि निर्मला पांडे के द्वारा की गई पहल पर प्रशासन की टीम के द्वारा गांव मे आधार कैंप लगाकर 86 ग्रामीणों के आधार कार्ड अपडेट कर मोबाइल से लिंक किए गए जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। निर्मला पांडे ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु अपनी ग्राम पंचायत नीड में घर-घर जाकर पात्र परिवारों का डोर टू डोर जाकर सर्वे करवाया गया ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके। तथा पात्र ग्रामीणों से योजना का आवेदन करने का आग्रह किया गया।ताकि गांव के अंतिम छोर तक हर व्यक्ति तक सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाएं पहुंच सके। निर्मला पांडे के द्वारा समस्त ग्रामीण की ओर से मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया गया।