Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:शिक्षिका ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया निराधार कहा डॉक्टर के साथ नहीं की कोई अभद्रता।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 30, 2026

शिक्षिका ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया निराधार डॉक्टर के साथ नहीं की कोई अभद्रता।

आज गुरुवार को चंपावत जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ ने लोहाघाट क्षेत्र एक शिक्षिका पर फर्जी मेडिकल बनाने का दबाव डालने तथा मेडिकल न बनाने पर उनके साथ अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। जिस पर चिकित्सकों ने गहरी नाराजगी जताते हुए संगठन के माध्यम से चंपावत कोतवाली में शिक्षिका व उनके पति के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले में शिक्षिका ने बताया उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार व बेबुनियाद है उनके द्वारा चिकित्सक के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई थी।सिर्फ उनके द्वारा आवेश मे आकर ओपीडी का पर्चा फ़ाड़ा गया। शिक्षिका ने बताया उनके पैर में काफी दर्द हो रहा था जिसका मेडिकल बनाने वह चंपावत जिला चिकित्सालय में चिकित्सक के पास गई थी और उनके द्वारा मेडिकल बनाने से मना कर दिया गया था। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार व बेबुनियाद बताया।

जरूरी खबरें