Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:चुनाव में एक भी गलती की नहीं है गुंजाइश - सीडीओ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 8, 2025

सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण हुआ संपन्न।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित चुनाव की सीखी बारीकियां।चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ डा जी एस खाती की मौजूदगी में प्रेक्षागृह में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने सभी कार्मिकों को पूर्ण गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर जीवन कलौनी, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, डॉ एम पी जोशी ने समस्त कार्मिकों को चुनाव संबंधी समस्त जानकारियां विस्तारपूर्वक दी। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान कार्मिकों के कार्यदायित्व, मतदान प्रक्रिया, निविदत्त मत, अभ्याक्षेपित मत, मतपेटी ऑपरेट करना, सांविधिक तथा असांविधिक लिफाफों को तैयार करने आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में समस्त सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा गंभीरतापूर्वक प्रथम प्रशिक्षण लिया गया।

जरूरी खबरें