Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:चल्थी क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद ग्रामीण को दी जान से मारने की धमकी।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 21, 2025

अवैध खनन की होगी जांच मामले पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई :एसपी चंपावत

खान विभाग पर भी उठे सवाल। कई जगह से आ रही है अवैध खनन की शिकायते।

जेसीबी मशीन से हो रहा अवैध खनन ग्रामीण ने डीएम से की शिकायत चंपावत जिले मे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है खनन माफियाओं ने चल्थी के ग्रामीण दयाकृष्ण जोशी को खनन की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। चंपावत के चल्थी क्षेत्र के ग्रामीण दया कृष्ण जोशी ने जेसीबी मशीनों से क्षेत्र में दिनदहाड़े अवैध खनन का आरोप लगाया है। मामले को लेकर 21 मई को दया कृष्ण जोशी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। चल्थी के दियूरी निवासी दयाकृष्ण जोशी ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि दियूरी के देवखोला में जेसीबी मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन के चलते पिछले साल उनकी जमीन पर भू-कटाव हुआ था। भू-कटाव का खतरा लगातार बना हुआ है। खनन रोकने को कहने पर खनन करने वाला जान से मारने की धमकी दे रहा है। ज्ञापन में कहा गया पूर्व में चल्थी चौकी में वाहन चालक व जेसीबी स्वामी के खिलाफ शिकायत की गई थी पर पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और ना ही अवैध खनन रूका। दया कृष्ण जोशी ने डीएम चंपावत से अवैध खनन रोकने व आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की ।मामले मे पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही अवैध खनन रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वही लोग जिले के खान विभाग पर भी उंगलियां उठा रहे हैं लोगों ने कहा कई जगह धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। पर खान विभाग मूकदर्शक बना बैठा है। उल्टा खनन माफिया के द्वारा शिकायत कर्ताओं को ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

जरूरी खबरें