Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बेलखेत में दो दिवसीय उत्तरायणी मेले का कल होगा आगाज

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 12, 2026

बेलखेत में दो दिवसीय उत्तरायणी मेले का कल होगा आगाज

दियूरी से बेलखेत तक 40 किमी लंबी निकाली जाएगी डोला यात्राचंपावत जिले की दियूरी ग्राम पंचायत के दो दिवसीय उत्तरायणी मेले का कल 13 जनवरी को भव्य डोला यात्रा के साथ आगाज हो जाएगा। यह डोला यात्रा दियूरी से होते हुए बेलखेत तक 40 किमी की दूरी तय करेगी। जिसमें विभिन्न देव डांगरो के साथ सैंकड़ों ग्रामीण प्रतिभाग करेंगे।मेला कमेटी अध्यक्ष दशरथ सिंह बोहरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दियूरी ग्राम पंचायत में उत्तरायणी मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दियूरी से बेलखेत तक 40 किलोमीटर लंबी डोला यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी संरक्षक सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि सदियों से चली आ रही परंपरा को आज भी बखूबी निभाया जा रहा है। बताया कि मंगलवार को भव्य झांकी और डोला यात्रा के साथ दो दिवसीय उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया जाएगा। डोला यात्रा दियूरी, बगेला, नायक, धौन, स्वाला होते हुए बेलखेत तक 40 किमी की लंबी दूरी तय करेगी। जिसके बाद बेलखेत स्थित कैलपाल मंदिर परिसर में देर शाम सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि 14 जनवरी को विशाल भंडारे के साथ उतरायणी मेले का समापन किया जाएगा।

जरूरी खबरें