Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

चंपावत:मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

: चंपावत:27 फरवरी से शुरू होगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा डीएम ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, 11 परीक्षा केंद्र है संवेदनशील

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 24, 2024
27 फरवरी से शुरू होगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा डीएम ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश 27 फरवरी से 16 मार्च तक चलने वाली उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा वर्ष 2024 को लेकर अभी तक की गयी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने जिला सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा को सम्पन्न कराने में नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु जो भी दायित्व सौंपे गये हैं उसे पूरी ईमानदारी से निभायें और किसी भी लापरवाही से बचें। उन्हें कहा कि आवश्यकता होने पर सुरक्षा की दृष्टि से होमगार्ड एवं पीआरडी जवान भी उपलब्ध करा दिये जायेंगे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शत प्रतिशत मतदान करने, मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलायी।मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि परिषदीय परीक्षा 2024 हेतु जनपद में कुल 76 परिक्षा केंद्र बनाये गये है, जिसमें हाईस्कूल के लिए 39 तथा इण्टरमीडिएट के लिए 37 परिक्षा केंद्र बनाये गये है। हाईस्कूल में कुल 2995 छात्र-छात्राएं है, जिनमें 1520 बालक, 1461 बालिकाएं संस्थागत तथा 07 बालक और 07 बालिकाएं व्यक्तिगत तौर पर परीक्षा देंगे। इसी तरह में इण्टरमीडिएट में 2997 छात्र-छात्राएं है, जिनमें 1125 बालक, 1221 बालिकाएं संस्थागत तथा 29 बालक और 22 बालिकाएं व्यक्तिगत तौर पर परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिला चम्पावत को 10 सैक्टरो मे बांटा गया है और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही सचल दल की तीन टीमें गठित की गयी है। जिले के कुल 76 परीक्षा केंद्रों में से 11 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील परीक्षा केंद्र की सूची में डाला गया है। बैठक में सीओ विपिन चन्द पंत, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, खण्ड शिक्षाधिकारी भरत जोशी, भान प्रताप कुशवाह, सैक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें