रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:रीठा साहिब गुरुद्वारा के लिए बन रहे सीसी मार्ग में ग्रामीणों ने घटिया गुणवत्ता का लगाया आरोप।
Laxman Singh Bisht
Mon, May 19, 2025
15 लाख की लागत से जिला पंचायत चंपावत कर रही है निर्माण कार्य
रीठा साहिब बस स्टेशन से रीठा साहिब गुरुद्वारा तक बन रहे कंक्रीट मार्ग की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया है ग्रामीणों ने कहा मार्ग निर्माण में कार्य दाई संस्था जिला पंचायत चंपावत के द्वारा लोकल रेत बजरी का इस्तेमाल किया जा रहा है ।जिसमें मिट्टी की मात्रा अधिक है । मार्ग निर्माण में गुणवत्ता की कमी होने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है । लोगों ने बताया मार्ग निर्माण के ईस्टीमेट में विभाग द्वारा पास रेत व रोड़ी का प्रावधान था पर निर्माण लोकल मटेरियल से किया जा रहा हैं । ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा निर्माण कार्य में सीमेंट की मात्रा भी मानक से कम पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा यह गुरुद्वारा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है जिसमें कि देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों से लेकर स्थानीय लोग व वाहन चलते हैं मार्ग कई बार बन चुका है और कई बार खराब हो चुका है। इस बार 15 लाख रुपए की लागत से मार्ग निर्माण का कार्य चल रहा है । गुरुद्वारा रीठा साहिब प्रबंधक बाबा श्याम सिंह का कहना है कि मार्ग में बहुत कमियां हो रही है गुणवत्ता में भी काफी कमी है। निर्माण दाई संस्था से कई बार कहने के बाद भी काम में कोई गुणवत्ता मैं कोई सुधार नहीं किया जा रहा है ।जबकि जिला पंचायत के अभियंता के द्वारा खड़े होकर कार्य कराया जा रहा है। लेकिन लोगों के द्वारा बार-बार कहने का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की है। तथा गुणवत्ता युक्त मार्ग न बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वही निर्माणदाई संस्था ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त किया जा रहा है।अब आरोपो में कितनी सच्चाई है यह तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मामला गंभीर।