रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मंच में देशी शराब की दुकान खोलने का विरोध ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन ।
Laxman Singh Bisht
Sat, Mar 21, 2026
मंच में देशी शराब की दुकान खोलने का विरोध ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन ।
शराब की दुकान खोले जाने पर ग्रामीणों की उग्र आंदोलन की चेतावनी।
गुरु गोरखनाथ की भूमि पर नहीं खुलने दी जाएगी शराब की दुकान।
चंपावत जिले के सीमांत क्षेत्र मंच में देशी शराब की दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों की ओर से डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा गया है। आबकारी विभाग की ओर से जिले के चार स्थानों पर नई देशी शराब की दुकान खोलने के लिए टेंडर प्रकिया शुरू की गई थी। सूचना मिलते ही मंच क्षेत्र के ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए दुकान न खोलने का आग्रह किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुरु गोरखनाथ धाम एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। जहां पर हमेशा देश-विदेश से अखण्ड धूनी के दर्शन करने श्रद्धालु बड़ी संख्या में मन्दिर परिसर में आते हैं। कहा कि मंच क्षेत्र देवी-देवताओं की भूमि है। जिसके बाद भी अगर सरकार की ओर से इस क्षेत्र में शराब की दुकान खोली गयी तो समस्त क्षेत्र की जनता दुकान खुलने का विरोध व जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में केदार सिंह, दिनेश सिंह, कमल सिंह, गोपाल महर, राम महर, विनोद महर, कृष्ण सिंह महर, प्रहलाद सिंह महर, महेश सिंह, डूंगर सिंह, सरस्वती देवी, कमला देवी, गीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
