Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी प्रशासन सतर्क जनता से सावधानी बरतने की अपील।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 27, 2025

भारी वर्षा की चेतावनी प्रशासन सतर्क जनता से सावधानी बरतने की अपील।भारत मौसम विज्ञान विभाग, हाईड्रोमेट डिवीजन, नई दिल्ली द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद चम्पावत के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी 24 घंटों के भीतर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे जलभराव अथवा बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।इस स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चम्पावत मनीष कुमार द्वारा संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया IRS प्रणाली में नामित सभी अधिकारी हाई अलर्ट मोड पर रहने, एनएच, लोक निर्माण विभाग ,पीएमजीएसवाई , एवं एनपीसीसी द्वारा किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में तत्काल सावधानीपूर्वक मार्ग खोलने की कार्यवाही सुनिश्चित करने, समस्त तहसीलदार एवं पटवारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे तथा क्षेत्रीय स्थिति की निरंतर निगरानी करने, जनपद के सभी थाने एवं पुलिस चौकियां आपदा से संबंधित उपकरणों एवं वायरलेस सेट सहित अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं।किसी भी प्रकार की आपदा या आपातकालीन सूचना के लिए निम्नलिखित संपर्क माध्यम उपलब्ध रहेंगे: *05965-230819 / 230703 (टोल फ्री: 1077) मोबाइल: 9917384226, 7895318895*जिलाधिकारी ने बताया जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लें, भूस्खलन संभावित व जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें, तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन से संपर्क करें। जिलाधिकारी ने बताया उनके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित आपदा ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

जरूरी खबरें