Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:तुम बस मुझे औरत समझ लो इतना काफ़ी है! ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

तुम बस मुझे औरत समझ लो इतना काफ़ी है! ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच चंपावत इकाई की आज 21 मार्च को मासिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता सोनिया आर्या ने की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरियाणा इकाई सचिव संचिता तथा विशिष्ट अतिथि अंबाला इकाई की सचिव नीरजा रजनीश रही। काव्य मंच पर सरस्वती वंदना हिमांशी बोहरा द्वारा प्रस्तुत की गई तथा मंच संचालन जानकी चतुर्वेदी द्वारा किया गया। ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में रचनाकारों में नीरजा रजनीश की रचना - (आओ राम लो पुनः अवतार),शीतल जी की रचना -एक घर अपना बनाऊंगी!दीक्षा जी -(युवा ऐसा हो),संगीता जी (भूल जाएंगे कितना आसान है न ये कहना . हिमांशी जी की घर की बड़ी बेटी के अलावा. ज्योति ,कविता भट्ट , जानकी चतुर्वेदी जी ,बीना , हेमा जोशी ,हेमा राय ,आराध्या आदि सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की।

बताते हुए चले कि कि पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच चम्पावत इकाई साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।मंच की अध्यक्षा सोनिया आर्या न केवल काव्य गोष्ठी के जरिए महिलाओं को एकत्रित करके साहित्य का प्रचार प्रसार में अपना योगदान दे रही है बल्कि महिला कलमकारों को कई काव्य संग्रह व पत्रिकाओं से जोड़ चुकी हैं।

जरूरी खबरें