रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:12 सितंबर राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का होगा निस्तारण मुकदमेबाजी से पाएं छुटकारा
Laxman Singh Bisht
12 सितंबर राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का होगा निस्तारण मुकदमेबाजी से पाएं छुटकारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत के वरिष्ठ सहायक समीर चौधरी ने जानकारी देते हुए सूचित किया कि दिनांक 12 सितम्बर, 2026 (द्वितीय शनिवार) को समय प्रातः 10:00 बजे से माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता एवं सिविल जज (वरिष्ठ खण्ड)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत भवदीप रावते के दिशा-निर्देशन में जनपद चम्पावत के मुख्यालय तथा बाह्य न्यायालय, टनकपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में जनपद चम्पावत के न्यायालयों में लंबित लघु आपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, भरण-पोषण वाद, बैंक वसूली वाद, हिन्दू विवाह अधिनियम वाद, एम०ए०सी०टी० वाद, डी०वी०एक्ट, विद्युत वाद, पानी बिल एवं 138 एन०आई०एक्ट वाद आदि से संबंधित मुकदमों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।सचिव/सिविल जज (वरिष्ठ खण्ड), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत भवदीप रावते के द्वारा जनपद चम्पावत के समस्त वादकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे दिनांक 12 सितम्बर, 2026 (द्वितीय शनिवार) को आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमों का निस्तारण करवाकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

विज्ञापन
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप