Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: चंपावत:भिंगराड़ा ग्राम प्रधान प्रशासक गीता भट्ट सहित बन बीट अधिकारी भूपाल सिंह रावत सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 27, 2025
भिंगराड़ा ग्राम प्रधान प्रशासक गीता भट्ट सहित बन बीट अधिकारी भूपाल सिंह रावत सम्मानित गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के भिंगराड़ा रेंज के अन्तर्गत वनाग्निकाल के दौरान स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर वन्य जीव व वनों को वनाग्नि से बचाने में में उत्कृष्ट कार्य के लिए  को चम्पावत में प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग चम्पावत द्वारा भिंगराड़ा रेंज के  अधिकारी पछनई भूपाल सिंह रावत और भिंगराड़ा ग्राम पंचायत की निवर्तमान ग्राम प्रधान गीता भट्ट को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंपावत के भिंगराड़ा रेंज वनाग्नि काल के वनों आग से बचाने मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भूपाल सिंह रावत और गीता भट्ट को वनाधिकारी नवीन चन्द्र पंत द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,एवं ऊज्जल भविष्य के कामना की। वहीं भिंगराड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने कहा कि पछनई वीट अधिकारी भूपाल सिंह रावत और भिंगराड़ा ग्राम प्रधान  गीता भट्ट के वनाग्नि से वनों को बचाने को सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी लोग वनाग्नि काल में वनों को आग से बचाने में सहायक बने तो हमारा पर्यावरण साफ एवं शुद्ध हो सकेगा साथ ही मां के नाम योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष लगाने का प्रयास करना चाहिए।

जरूरी खबरें