Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चम्पावत:मिनी गोवा बना ओखलादूंगा(सिफ्टी )का कोइराताल सैकड़ो की संख्या में पहुंचे पर्यटक, पर्यटको की सुरक्षा के नहीं है कोई इंतजाम कभी भी हो सकता है हादसा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 10, 2024
मिनी गोवा बना ओखलादूंगा का कोइराताल सैकड़ो की संख्या में पहुंचे पर्यटक पर्यटको की सुरक्षा के नहीं है कोई इंतजाम कभी भी हो सकती है कि दुर्घटना जहां एक और पूरा देश भीषण गर्मी से तप रहा है तो वहीं दूसरी ओर चंपावत के सिफ्टी क्षेत्र के ओखलादूंगा का कोइराताल भीषण गर्मी में लोगों को राहत दे रहा है सिफ्टी क्षेत्र के पीएलबी गोविंद महर ने बताया आजकल रोज कोईरा ताल में दिल्ली ,लखनऊ, नोएडा, हल्द्वानी, खटीमा, बरेली ,लोहाघाट से सैकड़ो की संख्या में पर्यटक परिवार सहित पहुंच रहे हैं और ताल में नहाने का आनंद उठाते हुए गर्मी से राहत पा रहे हैं उन्होंने कहा कोईरा ताल आजकल पर्यटकों से गुलजार हुआ है पर्यटक ताल में नहाने का भरपूर आनंद उठा रहे हैं पीएलबी गोविंद ने कहा लेकिन ताल में प्रशासन के द्वारा पर्यटकों के लिए सुविधा व सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं जिस कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है उन्होंने बताया कुछ स्थानीय युवाओं के द्वारा सुरक्षा का जिम्मा संभाला है उन्होंने बताया पर्यटक अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ ताल में नहा रहे हैं अधिकांश पर्यटकों को तैरना तक नहीं आता है जिस कारण तालाब की गहराई काफी ज्यादा होने से खतरा भी बना हुआ है उन्होंने कहा ताल की ओर जाने वाला रास्ता भी काफी टूटा टूटा है जिस कारण पर्यटकों को ताल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पीएलबी गोविंद महर ने कहा अगर प्रशासन पर्यटकों के लिए यहां पर्याप्त सुविधा दे तो कोईरा ताल प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बन सकता है और स्थानीय युवाओं के रोजगार का जरिया भी उन्होंने प्रशासन से कोईराताल में पर्यटकों के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने जैसे जल पुलिस की तैनाती , ट्यूब व लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने तथा मार्ग को ठीक कराने की मांग की है ताकि पर्यटकों के साथ कोई दुर्घटना ना हो सके और क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिले और ज्यादा से ज्यादा पर्यटक कोईरा ताल में नहाने का आनंद ले सके उन्होंने कहा जहां एक और भीषण गर्मी से कई नदिया व गधेरे सूख चुके हैं लेकिन कोईरा ताल पानी से लबालब भरा हुआ है मालूम हो कोइराताल आजकल सोशल मीडिया में छाया हुआ है और पर्यटकों व युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है प्रशासन ने इसका फायदा उठाना चाहिए और ताल में सुविधाओं का विस्तार करते हुए पर्यटन के क्षेत्र में चंपावत जिले को देश में नंबर वन बनाने के मुख्यमंत्री धामी के सपने को पूरा करना चाहिए कोईरा ताल तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को चंपावत जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर सिफ्टी क्षेत्र के ओखलदूंगा गांव पहुंचना है जहां से मात्र 200 से 300 मीटर पैदल यात्रा कर ताल तक पहुंचा जा सकता है कुल मिलाकर कोईरा ताल आजकल मिनी गोवा बना हुआ है

जरूरी खबरें