Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: चंपावत:पहाड़ी आर्मी का शिवरात्रि से सशक्तिकरण अभियान होगा प्रारंभ।चंपावत गोल्ज्यू मंदिर से शुरू होगी पहाड़ी हिन्दू जागरण यात्रा।   

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 25, 2025
पहाड़ी आर्मी का शिवरात्रि से सशक्तिकरण अभियान होगा प्रारंभ।चंपावत गोल्ज्यू मंदिर से शुरू होगी पहाड़ी हिन्दू जागरण यात्रा। पहाड़ी हिन्दू सशक्तिकरण अभियान के तहत पहाड़ी समाज की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने उत्तराखंड के मूल निवासियों को रोजगार में प्राथमिकता देने, उत्तराखंड में सशक्त भू कानून, मूल निवास,गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने, पहाड़ की भाषा और त्योहारों को सरकारी मान्यता देने, नदियों ,जंगलों और पर्यावरण का अवैध दोहन रोकने,शासन प्रशासन द्वारा पहाड़ों की अनदेखी न होने देने,नशे से पहाड़ को बचाने, एवं यूसीसी लिव इन रिलेशन को कानूनी मान्यता देकर पहाड़ी हिन्दू संस्कृति को तहस नहस करने के कानून का विरोध करने, बाहरी प्रदेश के लोगों को उत्तराखण्ड में सरकारी योजनाओं का लाभ देकर पहाड़ी हिन्दुओं की नौकरी, भूमि संसाधन आदि छीनने का विरोध करने की मांगों को लेकर शिवरात्रि के पर्व से उत्तराखंड के प्रत्येक जिला मुख्यालयों में जनजागरण अभियान चला कर पहाड़ी हिन्दुओं को जागरूक किया जायेगा। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने सुखीढांग में जन सम्पर्क कर बताया कि प्रदेश संयोजक विनोद शाही के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श विधानसभा से यात्रा का आगाज किया जायेगा उनके साथ भुवन चंद्र पांडेय,भगवन्त सिंह राणा, विनोद नेगी, गौरव गोस्वामी कमलेश जेठी, हिमांशु शर्मा,बिशन लाल आर्य समेत पहाड़ी आर्मी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें