Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क 19 सितंबर को भारी वाहनों के लिए रहेगी बंद हल्के वाहनों के लिए सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 तक रहेगी प्रतिबंध

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 18, 2024
टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क 19 सितंबर को भारी वाहनों के लिए रहेगी बंद राष्ट्रीय राजमार्ग 09 टनकपुर से चंपावत के मध्य गुरुवार 19 सितंबर 2024 को भारी वाहनों के लिए पूरे दिन तथा हल्के वाहनों के लिए प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। स्वाला में मार्ग मलवा आने के कारण जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय आम नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने अवगत कराया कि विगत दिनों जिले में हुई भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षति के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग घाट से टनकपुर तक विभिन्न 28 स्थानों में बाधित हो गया था इन सभी स्थानों में मार्ग को ठीक कर यातायात सुचारू किया गया,परंतु मार्ग अंतर्गत स्वाला किलोमीटर 106.300 जो अतिसंवेदनशील स्थल है उसमें लगातार पहाड़ी से मलवा गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध है जहाँ से लगातार मलवा हटाए जाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को भी एन एच द्वारा उक्त स्थान में 5 मशीनों के माध्यम से मलवा हटाने का कार्य देर सायं तक किया गया,लगातार पहाड़ी से मलवा आने के कारण सड़क नहीं खुल पाई।जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि गुरुवार को भी प्रातः से ही उक्त स्थान स्वाला पर सड़क से मलवा हटाने का कार्य किया जाएगा।जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि उक्त सड़क मार्ग सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क होने के कारण इस मार्ग का खुलना अत्यंत आवश्यकीय भी है,इस स्थान में लगातार पहाड़ी से मलवा आने के कारण अति संवेदनशील हो गया है,गुरुवार को उक्त सड़क मार्ग समय से खुले, इस हेतु आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहन पूरे दिन तथा हल्के वाहनों के लिए प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चंपावत से टनकपुर के मध्य आवागमन पूर्णतया बंद रहेगा। सड़क  न खुलने की स्थिति में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से पूर्व अवगत करा दिया जाएगा।इस संबंध में जिलाधिकारी ने एन एच,पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जरूरी खबरें