Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत जिला पत्रकार संगठन के दूसरी बार जिला अध्यक्ष बने चंद्र बल्लभ ओली

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 17, 2025

चंपावत जिला पत्रकार संगठन के दूसरी बार जिला अध्यक्ष बने चंद्र बल्लभ ओली

पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा पत्रकार उत्पीड़न किसी कीमत पर नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: ओलीजिला सूचना अधिकारी कार्यालय सभागार में शांति पूर्वक संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया । चंपावत। जिला मुख्यालय स्थित सूचना विभाग सभागार में चंपावत जिला पत्रकार संगठन की चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से चंद्र बल्लभ ओली को अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट को दूसरी बार निर्विरोध चुना गया इसके अलावा अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया।सोमवार को जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की की अध्यक्षता व संरक्षक सतीश जोशी की मौजूदगी में चंपावत जिला पत्रकार संगठन की चुनाव प्रक्रिया कराई गई। जिसमें अध्यक्ष सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दूसरी बार चंद्र बल्लभ ओली को अध्यक्ष, देवेंद्र चंद देवा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हयात राम, गिरीश बिष्ट को महामंत्री, शुभम गौड़ सचिव, दिनेश भट्ट को कोषाध्यक्ष जबकि संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद नवी अंसारी को निर्वाचित किया गया है। वर्ष 2022 में अस्तित्व में आए चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने हमेशा पत्रकारों के हितों में काम करने के साथ ही मुद्दों को उठाने का काम किया है। संगठन के तीन साल पूरे होने के बाद दूसरी बार संगठन की चुनाव प्रक्रिया कराई गई। जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक कार्यकारणी घोषित करने के साथ ही पत्रकारों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जाएगी और समस्याओं को निस्तारण करना पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे, जया पुनेठा, चंद्र शेखर जोशी, कुंदन बिष्ट, मनराल, जीवन बिष्ट, अर्जुन सिंह, पंकज पाठक, ललित मोहन जोशी, विनोद जोशी, कुंदन सिंह बिष्ट, राजीव मनराल, जीवन बिष्ट, नवीन भट्ट, नवी अंसारी, राजीव मुरारी,जगदीश जोशी,सुरेश उप्रेती, लक्ष्मण बिष्ट, प्रकाश भट्ट, मृदुल पाण्डे, संजय भट्ट, अर्जुन सिंह, सुरेश गड़कोटी, राहुल महर, पूजा भट्ट, हरीश पाण्डे सहित जिलेभर के पत्रकार मौजूद रहे।

जरूरी खबरें