Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

टनकपुर:शारदा नदी में लापता युवकों की तलाश जारी। नहीं लग पाया सुराग

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: उत्तराखण्ड:मुख्यमंत्री का फरमान शासन के सचिव जनपदों में जाकर वनाग्नि की रोकथाम, पेयजल व्यवस्था तथा मानसून काल की तैयारी की समीक्षा करें जंगली जानवरों की पेयजल व्यवस्था के लिए चाल खाल का किया जाए निर्माण

Laxman Singh Bisht

Wed, May 8, 2024
मुख्यमंत्री का फरमान शासन के सचिव जनपदों में जाकर वनाग्नि की रोकथाम, पेयजल व्यवस्था तथा मानसून काल की तैयारी की समीक्षा करें जंगली जानवरों की पेयजल व्यवस्था के लिए चाल खाल का किया जाए निर्माण मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुधवार को सीएम धामी द्वारा वर्चुअली समीक्षा कर किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारी रखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मानसून काल के दौरान चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।मुख्यमंत्री ने कहा आपदा की घटना होने पर रिस्पांस समय कम से कम हो तथा खोज एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ हो । राज्य में आने वाले प्रत्येक यात्री व पर्यटक को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाए।नदी नालों में जल स्तर बढ़ने पर उनके निकटस्थ बस्तियों की सुरक्षा के सभी उपाय पूर्व से ही कर लिए जाएं तथा ड्रेनेज व्यवस्था हो साथ ही मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी डैम जिनमें जल स्तर बढ़ गया है उससे जलस्तर भी ऊपर आ जाता है इससे होने वाले खतरे की रोकथाम हेतु स्थाई समाधान आगामी 15 दिन में निकालें। इस हेतु इसमें विशेषज्ञों की भी सहायता ली जाए। इस हेतु इसकी सिंचाई विभाग जिम्मेदारी लें। डैम क्षेत्रों में अवैध कब्ज़ा हटाए जाने की भी कार्यवाही कराई जाए।मुख्यमंत्री धामी ने कहा यह सभी कार्य हमारे कार्य पद्धति में आए। जनता को कैसे बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके इस हेतु स्वास्थ्य विभाग ऐसे कार्य करें। ग्रीष्मकाल एवं मानसून काल में पेयजल समस्या के समाधान हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रीष्मकाल व मानसून अवधि में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे। टैंकरों तथा पंपो को पर्याप्त संख्या में पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में पेयजल का वितरण करें। पंपिंग योजनाओं में विद्युत बाधित न हो इस हेतु जनरेटर सेट रखे जाएं। अधिकारी बहुत संवेदनशील होकर जनता की पेयजल की समस्या का समाधान करें। इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। तथा ग्रीष्मकाल में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाए।वनाग्नि की रोकथाम हेतु सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील होकर कार्य करें।। इसके अतिरिक्त वनाग्नि की रोकथाम हेतु कार्य कर रहे कार्मिकों के जीवन का भी ख्याल रखा जाए। उन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो, पूर्ण सावधानी के साथ उन्हें आवश्यक उपकरण दिए जाएं। अधिकारी भी नियमित रूप से फील्ड में जाएं फायर लाइनों का निर्माण करें। इसमें सभी का सहयोग लिया जाए। तथा जंगली जानवरों की सुरक्षा एवं उनके लिए पेयजल की व्यवस्था हेतु जलकुंभी, तालाब, चाल खाल आदि के भी निर्माण की व्यवस्था की जाए।* साथ ही लोगों को भी प्रोत्साहित करें। वनाग्नि को रोकने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानसून के दौरान आपदा में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की दशा में आवागमन की व्यवस्था शीघ्र सुचारू हो। संचार व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि मानसूनी आपदा के दौरान संचार व्यवस्थाएं सबसे अधिक बाधित होती हैं। संचार व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तैयारी की जाए।उन्होंने कहा की मानसून काल शुरू होने से पहले आपदा कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएं। आवश्यक उपकरणों की पूर्ण व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनपदों में शासन के सचिव भी जाकर वनाग्नि की रोकथाम, पेयजल व्यवस्था तथा मानसून काल की तैयारी की समीक्षा करें। सीएम धामी ने कहा कि इन सभी समस्याओं के स्थाई समाधान के क्षेत्र में कार्य योजना तैयार करें। बैठक में शासन से मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी सहित शासन के उच्चाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे। वही जनपद चंपावत से पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ असवाल,रिंकू बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें