रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट बाजार से सरस्वती शिशु मंदिर तक बनेगा संपर्क मार्ग सीएम धामी ने दी सौगात
Laxman Singh Bisht
Fri, Mar 28, 2025
बाराकोट बाजार से सरस्वती शिशु मंदिर तक बनेगा संपर्क मार्ग सीएम धामी ने दी सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत बाराकोट बाजार से सरस्वती शिशु मंदिर तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 36.84 लाख रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर बाराकोट क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री धामी व को धन्यवाद दिया। वहीं भाजपा नेता कमलेश जोशी,मोहित पाठक व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नंदा बल्लभ बगोली, राजेशअधिकारी , नागेंद्र जोशी ,अजय बिष्ट ,योगेश तिवारी व सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त आचार्य गणों ने वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया ।कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आदर्श जिला चंपावत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अभी चंपावत जिले में अनेको विकास कार्य होने हैं।
