रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी ने चंपावत में किया जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन पुरी की अपनी एक और महत्वपूर्ण घोषणा
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 30, 2026
सीएम धामी ने चंपावत में किया जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन पुरी की अपनी एक और महत्वपूर्ण घोषणा पर्यटन को लगेंगे पंख।

29 जून को अपनी विधानसभा चंपावत के दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस स्टेशन चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में चंपावत जनपद को पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात देते हुए जिम कॉर्बेट ट्रेल का विधिवत उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्व में चंपावत में जिम कॉर्बेट ट्रेल बनाने की घोषणा की गई थी जिसे मुख्यमंत्री के द्वारा पूरा किया गया। जो आज चंपावत में पर्यटन का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है। बड़ी तादात में पर्यटक जिम कॉर्बेट ट्रेल देखने पहुंच रहे हैं। जनपद चंपावत के बागबरुड़ी ट्रेल, चूका टॉक ट्रेल , ठूली गाड़ में इनफार्मेशन सेंटर, फूंगर में इंटरप्रिटेशन सेंटर आदि कार्य संपादित किए गए हैं। जिनकी कुल लागत 349.96 लाख रुपए रुपए है। मुख्यमंत्री धामी ने जिम कॉर्बेट ट्रेल का लोकार्पण करते हुए इसे क्षेत्र की जनता और पर्यटकों को समर्पित किया और इसे पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। जिम कॉर्बेट ट्रेल प्रसिद्ध शिकारी और पर्यावरण विद जिम कॉर्बेट के ऐतिहासिक सफर और उनसे जुड़े स्थलों को आपस में जोड़ती है। जिम कॉर्बेट द्वारा जनपद चंपावत के विभिन्न स्थानों में आदमखोर बाघों का शिकार कर स्थानीय जनता को नरभक्षी बाघों के आतंक से निजात दिलाई थी ।जिम कॉर्बेट प्रकृति प्रेमी व पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षक थे। जिनके नाम से कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम रखा गया। जिम कॉर्बेट द्वारा जनपद में किए गए कार्यों के रूप में वन विभाग चंपावत के द्वारा इस ट्रेल का निर्माण किया गया है। इसके शुरू होने से चंपावत में पर्यावरण संरक्षण ,इको टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी। तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिम कॉर्बेट ट्रेल न केवल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेगी बल्कि इससे स्थानीय होमस्टे, गाइड और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उद्घाटन अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, उप प्रभागीय बनाधिकारी श्रीमती नेहा सौन ,वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टम्टा , उप बन क्षेत्रधिकारी चतुर सिंह महर , बन दरोगा मोहित चौड़ाकोटी, हरिश्चंद्र जोशी, वन बीट अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही ।सभी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया।