रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
युवाओं को घर बैठे मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ कर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।योजना के तहत UPSC, UKSSC, CDS, बैंकिंग, रेलवे और SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही AT, MAT, GATE, NET एवं CSIR-NET जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।निःशुल्क ऑनलाइन सुविधा का सबसे अधिक लाभ उन युवाओं को मिलेगा, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों में जाकर महंगी कोचिंग लेने में कठिनाई होती है। अब युवा घर बैठे बेहतर अध्ययन सामग्री एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर अपनी तैयारी को मजबूत कर सकेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद