Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: पाटी:भाजयूमो नेता व चौकी इंचार्ज के बीच थाने में झड़प /चौकी इंचार्ज पर लगे अभद्रता करने के आरोप /पाटी थाने में हंगामा/ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल 

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 14, 2025
भाजयूमो नेता व चौकी इंचार्ज के बीच थाने में झड़प /चौकी इंचार्ज पर लगे अभद्रता करने के आरोप पाटी थाने में हंगामा/ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल चंपावत जिले के पाटी थाने में चौकी इंचार्ज देवीधूरा तेज कुमार व भाजयूमो नेता बसंत बलराज पाटनी के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में पाटी थाने में हंगामा चल रहा है पुलिस कर्मी लोगों को समझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं सूत्रों के मुताबिक कल पाटी थाने में दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने युवा मोर्चा नेता पाटनी व कई लोग थाने पहुंचे लोगों ने इस दौरान चौकी इंचार्ज देवीधुरा तेज कुमार पर उनके साथ अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया लोग चौकी प्रभारी से कह रहे हैं तुम्हें मनमानी करना भारी पड़ेगा तो वही युवा मोर्चा नेता बोरिया बिस्तर बांधने की धमकी चौकी इंचार्ज को देते हुए नजर आ रहे हैं तो वही चौकी प्रभारी तेज कुमार भी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं लोगों ने चौकी इंचार्ज परअपनी वर्दी का नाजायज फायदा उठाकर लोगों को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं इस दौरान पुलिस व लोगों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही लोगों ने कहा चौकी इंचार्ज की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी लोगों ने एसपी चंपावत से चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई कर ट्रांसफर करने की मांग की है भारी हंगामे के बीच पुलिस बेबस नजर आ रही है हंगामे की वीडियो युवा मोर्चा नेता बलराज पाटनी ने अपनी फेसबुकपेज पर अपलोड किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है मामले को लेकर काफी देर थाने में हंगामा चलता रहा अब देखना मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है और किस पर करती है फिलहाल चौकी इंचार्ज तेज कुमार से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ वही लोग सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो का भरपूर आनंद लेते हुए अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है  

जरूरी खबरें