Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:लगातार एनएच बंद होने से आक्रोसित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन हाईकोर्ट में जनहित याचिका होगी दायर 

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 24, 2024
हाईकोर्ट में जनहित याचिका होगी दायर टनकपुर चंपावत एनएच के स्वाला में लगातार बंद रहने से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच की बदहाली व लगातार बंद रहने के लिए एनएच के अधिकारी को जिम्मेदार बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट भुवन चौबे व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट को ज्ञापन दिया प्रदेश भुवन चौबे ने बताया एनएच के लगातार बंद रहने से जनता काफी परेशान हो चुकी है क्षेत्र में राशन ,सब्जी सहित जरूरी वस्तुओं की भारी किल्लत हो गई है मरीज इलाज कराने बाहर नहीं जा पा रहे हैं व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो चुका है उन्होंने कहा साल के नो महीने एनएच के अधिकारियो के द्वारा स्वाला डेंजर जोन में कार्य नहीं किया गया जिस कारण अब बरसात में एनएच लगातार बंद रहा है एनएच में यात्रा करने में यात्रियों की जान का जोखिम बना रहता है चौबे ने कहा यह मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के साथ-साथ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का भी लोकसभा क्षेत्र है और यहां आल वेदर सड़क के यह हाल है उन्होंने मुख्यमंत्री व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से मामले का संज्ञान लेकर एनएच के सुधार की मांग की है एडवोकेट चौबे ने कहा इसके अलावा सैन्य दृष्टि से भी यह बड़ी महत्वपूर्ण सड़क है एडवोकेट चौबे ने कहा जल्द एनएच की बदहाली को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी तथा जल्द एक विशाल जन आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन देने में लोकेश पांडे ,कमल कालाकोटी, सोनम बोहरा , अजय गोरखा,जीवन बोहरा, पीसीसी शंकर बोहरा ,गोपाल कनौजिया, मंटू ओली,सोनू भट्ट ,अनिल कुमार ,महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें