: लोहाघाट: बीडीओ से वार्ता के बाद विवाद हुआ समाप्त धरने से उठे ठेकेदार
Laxman Singh Bisht
Thu, Mar 6, 2025
वार्ता के बाद ठेकेदार बीडीओ विवाद हुआ समाप्त धरने से उठे ठेकेदार
लोहाघाट विकासखंड कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ठेकेदार खंड विकास कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने में बैठ गए थे धरने के दौरान विकासखंड के खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी के द्वारा ठेकेदारों को वार्ता हेतु बुलाया गया। ठेकेदार भुवन चंद्र चौबे ने जानकारी देते हुए बताया खंड विकास अधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि निविदाओं में नियमानुसार कार्यवाही कर टेंडर प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा तथा आस्वस्त किया गया है कि वर्क आर्डर के कार्य वर्कआर्डर के माध्यम से एवं टेंडर प्रक्रिया नियम के साथ होंगे। चौबे ने कहा खंड विकास अधिकारी का आश्वासन व सकारात्मक वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। वार्ता में चिराग फर्त्याल ,सचिन जोशी ,अमित सामंत आदि ठेकेदार मौजूद रहे