Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत, जनपद को मिले नए विशेषज्ञ डॉक्टर

लोहाघाट:निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह ने निर्माणधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण।

सीएम धामी ने चंपावत में किया जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन पुरी की अपनी एक और महत्वपूर्ण घोषणा

जसपुर :बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी फरार।

लोहाघाट कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आई नजर प्रदेश अध्यक्ष के दौर में नजर नहीं आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष फ

सूचना

: चंपावत:मां भगवती महोत्सव दुधौरी में नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का अयोजन ग्रामीणों ने बैठक मे कमांडो नवीन सिंह की शहादत को देखते हुए लिया निर्णय 

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 20, 2024
मां भगवती महोत्सव दुधौरी में नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का अयोजन ग्रामीणों ने बैठक मे कमांडो नवीन सिंह की शहादत को देखते हुए लिया निर्णय चंपावत जिले के पालबिलौन क्षेत्र के दुधोरी में मां भगवती महोत्सव में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। सभी ग्रामीण एवं समिति की बैठक में क्षेत्र के कमांडो शहीद नवीन सिंह बिष्ट की शहादत के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है।शुक्रवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने नवरात्रि की नवमी को होने वाले मां भगवती महोत्सव को लेकर चर्चा की गई। मेला समिति के समस्त पदाधिकारी एवं दूधौरी, ह्यूला, बिलासपुर भनोली, मसान सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने बैठक में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शहीद कमांडो नवीन सिंह बिष्ट के शहीद होने के कारण भगवती महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। नवरात्रि पूजा पाठ व अन्य देवी कार्य पूर्व की भांति किए जाएंगे। इससे पहले हर वर्ष एक दिवसीय महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था। जो कि इस बार नहीं होगा। बैठक में सभी लोगों ने शहीद हवलदार नवीन सिंह बिष्ट की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इस दौरान बैठक में ग्राम प्रधान दीवान सिंह बिष्ट, गंगा सिंह, नरेंद्र सिंह, कुमार शिवा, नरेन्द्र बिष्ट, गंगा सिंह, अंबादत्त, बीरू सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें