Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट में रविवार को स्टेट बैंक का एटीएम बंद होने से ग्राहक परेशान। उप महाप्रबंधक के निर्देश पर खुला एटीएम

Laxman Singh Bisht

Sun, May 18, 2025

बाराकोट में रविवार को स्टेट बैंक का एटीएम बंद होने से ग्राहक परेशान। उप महाप्रबंधक के निर्देश पर खुला एटीएम बाराकोट में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम तीन महीने से खराब पड़ा था। जिसमें व्यापारियों और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था । कई बार एसबीआई के अधिकारियों से कहने के बाद नया एटीएम लगाया गया। एटीएम को रविवार को बंद कर दिया जाता है। जिससे लोगों और ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते एसबीआई के प्रति लोगो मे काफी आक्रोश हैं । निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया कि बाराकोट में रविवार को एक मात्र एटीएम के बंद होने से लोग लोग परेशान हैं । लोगो को यहां से 14 किमी दूर लोहाघाट जा कर पैसे निकालने पड़ रहे हैं। व्यापार में भी काफी असर पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा अगर समय से एटीएम नहीं खुलता हैं तो वह व्यापारी और जनता के साथ स्टेट बैंक के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्टेट बैंक के अधिकारियों की होगी। बगोली ने बताया उनके द्वारा एसबीआई उपमहा प्रबंधक को रविवार के दिन एटीएम बंद होने की सूचना देने के बाद उप महा प्रबंधक के निर्देश पर बैंक कर्मियों के द्वारा आज रविवार को एटीएम खोल दिया गया। बगोली ने एसबीआई के अधिकारियों से छुट्टी के दिन भी एटीएम खुला रखने की मांग की है।

जरूरी खबरें