Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून : रैगिंग मामले पर दून मेडिकल कॉलेज के 9 छात्र हॉस्टल से निष्कासित।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 20, 2026

देहरादून : रैगिंग मामले पर दून मेडिकल कॉलेज के 9 छात्र हॉस्टल से निष्कासित।

दो मेडिकल छात्रों पर 50-50 हजार का जुर्माना हाल ही में देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों की रैगिंग करने का प्रकरण सामने आया। जिस पर कॉलेज प्रबंधन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 9 छात्र दोषी पाए गए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी 9 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है और मुख्य रूप से इन 9 छात्रों में से दो छात्र जिनके द्वारा रैगिंग की गई। उन पर 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा इन सभी छात्रों को अगले 3 महीनों के लिए कॉलेज से सस्पेंड किया गया है। मामले को लेकर लेकर दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने कहा कि इन दो छात्रों के अलावा अन्य 07 छात्रों को इस सेमेस्टर से डिबार्ड कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की कड़ी कार्रवाई सभी छात्रों के लिए सीख रहेगी कि आगे से कोई भी छात्र किसी की रैगिंग नहीं कर सकेगा।

जरूरी खबरें