Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 29, 2026

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में पीआरडी के जवान की मौत के मामले में अब पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए थाना रायपुर के थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है, ताकि जांच किसी भी तरह से प्रभावित न हो।इससे पहले नशे की हालत में पकड़े गए पीआरडी के जवान को हवालात में रखा गया था। जहां वह बेहोश मिला और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मजिस्ट्रेट जांच भी कराई जा रही है और पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ किया जाएगा।

वही इस पूरे मामले पर मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना को आत्महत्या करार दिया जा रहा है लेकिन उनकी हवालात में हत्या हुई है। उनका कहना है कि जब उनको पकड़ कर हवालात में लाया गया तब हमें कॉल नहीं की गई। जबकि उनके मृतक होने के बाद ही हमारे पास पुलिसकर्मियों का कॉल आया। हालांकि अब तमाम संदेह के बीच यह स्पष्ट होना अभी बाकी है कि पीआरडी जवान की मौत आखिर हवालात में कैसे हुई। क्या उसने आत्महत्या की या फिर मारपीट के चलते उनकी मौत हुई।

जरूरी खबरें