रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत जिले मे डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा–2025: जनपद चम्पावत में 2051 अभ्यर्थियों हेतु तैयारी पूर्ण
Laxman Singh Bisht
डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा–2025: जनपद चम्पावत में 2051 अभ्यर्थियों हेतु तैयारी पूर्ण
अपर जिलाधिकारी ने डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा–2025 के सफल संचालन हेतु निर्देश
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा 22 नवम्बर को प्रस्तावित डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा–2025 के सफल आयोजन हेतु अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। जनपद चंपावत में कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर 2051 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। चंपावत के तीन परीक्षा केंद्र—राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज—में कुल 767 अभ्यर्थी, जबकि टनकपुर के सात केंद्र—राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पूर्णागिरी इंटर कॉलेज भजनपुर, विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, सेंट फ्रांसिस हाईस्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ तथा एम.डी.एम. एजुकेशनल अकादमी ककरालीगेट—में कुल 1284 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।अपर जिलाधिकारी ने सभी कक्ष निरीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए साथ ही दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने, परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की परिधि में धारा–163 का कड़ाई से पालन कराने, तथा महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर विशेष चेकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित परीक्षा से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*