Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: बाराकोट:क्वारखोली पड़ासौसेरा सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन कहा दुर्घटना होने पर प्रशासन की होगी जिम्मेदारी

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 20, 2024
जानलेवा बनी सड़क चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट में क्वारखोली से पड़ासौं सेरा तक बदहाल सड़क पर डामरीकरण करने और सड़क को पीएमजीएसवाई से लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। लोकमान अधिकारी  (कृष्णा) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि आठ साल पहले पीएमजीएसवाई ने करीब 15 किलोमीटर मोटर मार्ग पर डामरीकरण किया था। अब सड़क से डामर पूरी तरह उखड़ गया है जिसमें दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर इसमें चोटिल हो चुके हैं। विभाग से कई बार सड़क में डामरीकरण की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो व विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे अगर इस सड़क में कोई दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द सड़क में डामरीकरण कर सुरक्षित यातायात की मांग की है मालूम हो ग्रामीण लंबे समय से सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे हैं पर किसी के द्वारा उनकी सुध नहीं ली जा रही है प्रदर्शन करने में बिक्रम अधिकारी , दिनेश नाथ ,निर्मल अधिकारी ,उमेद अधिकारी ,सूरज अधिकारी ,हरीश अधिकारी, प्रकाशअधिकारी, लोकमान अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें