Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: लोहाघाट:सड़क के अधूरे हिस्से में डामरीकरण की मांग को लेकर नई बलाई के ग्रामीणों का प्रदर्शन/पीडब्ल्यूडी ने अधूरा डामरीकरण कर छोड़ दी सड़क 

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 18, 2025
सड़क के अधूरे हिस्से में डामरीकरण की मांग को लेकर नई बलाई के ग्रामीणों का प्रदर्शन लोहाघाट के खूना बोरा से नई बलाई मोटर मार्ग के शेष डेढ़ किलोमीटर के हिस्से में डामरीकरण करने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रशासक जानकी बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में प्रदर्शन किया तथा एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को डामरीकरण करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया ग्रामीणों ने कहा खूना बोरा से नई बलाई मोटर मार्ग का लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा निर्माण कार्य किया गया था जिसमें विभाग द्वारा मोटर मार्ग के आधे हिस्से पर डामरीकरण किए जाने के बाद शेष हिस्से को छोड़ दिया गया जबकि मोटर मार्ग के शेष डेढ़ किलोमीटर की डीपीआर भी बन चुकी है इसके बावजूद बचे हुए डेढ़ किलोमीटर के हिस्से में अभी तक डामरीकरण नहीं किया गया जबकि विभाग को कई बार डामरीकरण की मांग करते हुए आवेदन पत्र दिए जा चुके हैं ग्रामीणों ने कहा सड़क में डामरीकरण ना होने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने एसडीएम नीतू डांगर से नई बलाई सड़क के डेढ़ किलोमीटर मोटर मार्ग में डामरीकरण किए जाने की मांग की है ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने कहा मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी प्रदर्शन करने में जीवन सिंह,दीपक सिंह, सुंदर सिंह, शिवराज सिंह, दीवान सिंह ,अर्जुन सिंह ,चंद्र सिंह ,कुंदन सिंह ,कमला देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें