Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: लोहाघाट:सर्वे होने के बावजूद सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश /मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद नहीं हो पाया सड़क निर्माण/मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 19, 2025
सर्वे होने के बावजूद सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश /मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद नहीं हो पाया सड़क निर्माण/मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी । चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की मझेड़ा ग्राम सभा की मानेश्वर खेतीगाड़ सड़क की दो बार सर्वे होने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर मझेड़ा के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है बुधवार को मझेड़ा ग्राम प्रधान प्रशासक रमेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीण एसडीएम कार्यालय लोहाघाट पहुंचे जहां ग्रामीणों ने एसडीएम लोहाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा तथा जल्द सड़क निर्माण की मांग की इसके बाद ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल से मुलाकात कर अपनी समस्या बताते हुए जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की ग्राम प्रधान प्रशासक रमेश पांडे व ग्रामीणों ने बताया मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत चार किलोमीटर मानेश्वर खेतीगाड़ सड़क का निर्माण कार्य होना था जिसमें वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है तथा पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा पूर्व में दो बार सर्वे भी की जा चुकी है ग्रामीणों ने कहा पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते अभी तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है कहां गांव तक सड़क न होने से गांव से बड़ी संख्या में पलायन हो चुका है तथा गांव की उपजाऊ भूमि धीरे-धीरे बंजर पड़ते जा रही है तथा ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से जल्द से जल्द सड़क की सर्वे कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है तथा जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर भूख हड़ताल व उग्र आंदोलन की चेतावनी दी । ग्राम प्रधान प्रशासक रमेश पांडे ने कहा विभाग मुख्यमंत्री की घोषणा को गंभीरता से नहीं ले रहा है तथा ग्रामीणों को भ्रमित कर रहा है। लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया सड़क निर्माण कार्य में गांव के एक व्यक्ति के द्वारा आपत्ति लगाई गई है उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा 25 मार्च को संयुक्त सर्वे टीम के द्वारा सड़क की सर्वे की जाएगी जिसमें समस्त ग्रामीण मौजूद रहेंगे इसके बाद सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी कहा ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा ज्ञापन देने में गोपाल दत्त पांडे, जगदीश पांडे, प्रकाश पांडे ,महेश पांडे, मोहन पांडे ,तारा मोहन पांडे, किशन बिष्ट, भैरव बिष्ट, मोहन बिष्ट, पवन जोशी, राम नारायण बिष्ट, पवन जोशी, विपिन पचौरी ,रमेश पांडे सहित ग्रामीण मौजूद रहे  

जरूरी खबरें