Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : देवीधुरा:पूर्व विधायक फर्त्याल ने देवीधुरा महाविद्यालय के छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 16, 2025

.पूर्व विधायक फर्त्याल ने देवीधुरा महाविद्यालय के छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन।

मांगों को बताया उचित मुख्यमंत्री घोषणा के बावजूद एमए की कक्षाओं का संचालन न होना गंभीर मामला :फर्त्याल चंपावत जिले के देवीधुरा महाविद्यालय में छात्रों के द्वारा एबीवीपी के बैनर तले महाविद्यालय में एमए की कक्षाओं को संचालित करने व अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। और अभी तक छात्रों की मांगों का कोई संज्ञान सरकार के द्वारा नहीं लिया गया है। जिस कारण छात्र नेताओं व छात्रों में में काफी नाराजगी है छात्रों का साफ कहना है जब तक उनकी मांगे मानी नहीं जाएंगे आंदोलन जारी रहेगा। आज मंगलवार को लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने देवीधूरा महाविद्यालय पहुंचे पूर्व विधायक में छात्रों के आंदोलन को उचित बताया। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा 2023 में मुख्यमंत्री के द्वारा महाविद्यालय में एमए की कक्षाओं को संचालित करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद महाविद्यालय में एमए की कक्षाओ का संचालित ना होना काफी गंभीर मामला है। कक्षाएं संचालित न होने से छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तथा दूसरे महाविद्यालयो की दौड़ लगानी पड़ रही है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा मामले को लेकर उनके द्वारा उच्च शिक्षा सचिव से भी वार्ता की गई। तथा जल्द से जल्द छात्रों की मांगों को पूरा करने को कहा गया। कहा वह छात्रों की मांगों का पूरा समर्थन करते हैं छात्रों की मांगे उचित है उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से भी छात्रों की मांगों को पूरा करने की अपील की।कहा छात्रों के आंदोलन को उनका पूरा समर्थन है वह अपने स्तर से छात्रों की समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास कर रहे हैं। वही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा क्षेत्र व महाविद्यालय की समस्याओं का संज्ञान लेने के लिए पूर्व विधायक प्रत्यायल को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें