Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

: पहली नवरात्र पर पूर्णागिरि में भक्तों का सैलाब

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 22, 2023
प्रथम नवरात्र पर पूर्णागिरि में भक्तों का सैलाब पहले चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जनपद के सीमांत क्षेत्र में स्थित माता पूर्णागिरि धाम में माता के दर्शन करने आने वाले भक्तों का सैलाब सा आ गया है माता सती के नाभि स्थल के रूप में पूजे जाने वाले पूर्णागिरि धाम में हर वर्ष लाखों की संख्या में तीर्थयात्री माता के दर्शन करने पहुंचते हैं इस वर्ष भी नवरात्र के पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जत्थे माता पूर्णागिरी के दर्शन करने पहुंचने लगे हैं ज्ञात हो कि बीती 9 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्ण विधि विधान से पूजा पाठ कर माता पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया था, नवरात्र के अवसर पर मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या को देखते हुए मेले में यात्रियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था को सुचारू बनाने के हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है मेला क्षेत्र में स्थापित तीन थाने एवं सभी चौकियां फुल अलर्ट पर हैं टनकपुर पूर्णागिरि क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मेला क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात है आने वाले यात्रियों से हमारे द्वारा अपील भी की जा रही है कि अपने साथ आने वाले सभी यात्रियों का ध्यान रखें कोई भी परेशानी या अनहोनी होने के हालातों में तुरंत निकट वर्ती पुलिस चौकी एवं थाने को सूचित करें जिससे उनको तुरंत मदद मिलेगी पहले नवरात्रि के अवसर पर धाम में दोपहर तक 40 से 50 हजार की संख्या में यात्रियों का आना हो चुका है हमारा प्रयास है कि मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।

जरूरी खबरें