Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 10, 2026

बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

एनएच की मशीने सड़क खोलने में जुटी।

लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बाराकोट के बागधारा के पास आज सोमवार शाम 5 बजे के लगभग पहाड़ी से भारी मलवा आने से आल वेदर सड़क पिछले 2 घंटे से पूरी तरह बंद हो गई है। जिस कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है तथा रास्ते में सैकड़ो यात्री फंस गए हैं। सूचना पर एनएच विभाग की मशीनों के द्वारा सड़क खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है ।जानकारी के मुताबिक अभी सड़क खुलने में अभी वक्त लग सकता है। ऑल वेदर सड़क बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।मौके पर प्रशासन व पुलिस की टीम मौजूद है। तो वही लोगों ने बताया एनएच कर्मियों की सतर्कता की वजह से भारी मलवे की चपेट में कोई वाहन नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल सड़क खोलने के प्रयास जारी है और यात्री परेशान है। मामले में जिलाधिकारी के द्वारा एनएच के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क खोलने के लिए निर्देशित किया गया है।

जरूरी खबरें