Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : धारचूला:तवाघाट लिपूलेख सड़क पर बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से जेसीबी चालक दबा

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

तवाघाट लिपूलेख सड़क पर बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से जेसीबी चालक दबा

पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला की लिपूलेख सड़क मार्ग पर मांगती के पास आज बुधवार को अचानक चट्टान दरकने से बड़ा हादसा हो गया। चट्टान गिरने की चपेट में आकर एक जेसीबी मशीन चालक दब गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मशीन चालक की पहचान मनीष चुफाल उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है, जो सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था। अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान टूटकर गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गया। जेसीबी ऑपरेटर की मृत्यु की आशंकाएं व्यक्त की जा रहीं हैं घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।तहसीलदार धारचूला दमन राणा ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिसके चलते चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया। प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।चालक मलवे में दबा है निकालने का प्रयास जारी हैं।फिलहाल, चालक को निकालने के प्रयास जारी हैं और क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र सतर्कता बढ़ा दी गई है।

जरूरी खबरें