Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : धारचूला:तवाघाट में अंग्रेज़ी शराब की दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

तवाघाट में अंग्रेज़ी शराब की दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापनधारचूला (पिथौरागढ़)।तवाघाट क्षेत्र में प्रस्तावित अंग्रेज़ी शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खेला के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी धारचूला को ज्ञापन सौंपकर दुकान खोलने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि तवाघाट एक धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जहां मां काली मंदिर सहित कई आस्था के केंद्र स्थित हैं। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत होंगी, बल्कि सामाजिक वातावरण भी प्रभावित होगा।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले से ही नशे की समस्या मौजूद है, और शराब की दुकान खुलने से युवाओं व बच्चों पर इसका गलत असर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना ग्रामसभा और स्थानीय लोगों की सहमति के यह निर्णय लिया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी पिथौरागढ़, थाना धारचूला और आबकारी विभाग को भी भेजी गई है।

जरूरी खबरें